Breaking News
IMG 20220630 140743

आदर्श नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हुयी एक आवश्यक बैठक

Ibn24×7news
फरेंदा महराजगंज
महाराजगंज जनपद के आनंद नगर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुयी जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी विधायक विधानसभा 315 फरेंदा डॉ राजन यादव द्वारा की गई ।कार्यक्रम में नगर निकाय चुनाव को देखते हुये जिले से आए राम कुमार पटेल जिला महासचिव ,जिला अध्यक्ष इंजीनियर आकाश जायसवाल और शंभू शरण गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुये कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पूरी तैयारी से लग जाय।

इस बाबत अपने जोरदार भाषण से उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया । इस कार्यक्रम में आम आदमी के पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि सारे लोग मनसे पार्टी द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन करें और सभी लोग अपने-अपने वार्डों में लग जाएं ।इस कार्यक्रम में शिवदयाल यादव संयोजक, ए के मिश्रा, रामनारायण त्रिपाठी, शैलेंद्र यादव ,मोहम्मद अली, राम सुभग यादव, मोहम्मद इदरीश ,हसरत अली, परमात्मा विश्वकर्मा ,जाबिर अली ,मोहम्मद रफी, रमेश मिश्रा, वाजिद अली, शैलेंद्र यादव ,रामू ,गुरुंग बैजनाथ प्रसाद, श्यामू, पिंटू, मुबारक व सूरज यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *