Breaking News
IMG 20220630 143016

मुंबई में मजदूरी करने गये महाराजगंज के आठ लोगों की इमारत गिरने से हुई मौत, सीएम योगी ने जताया दुख, परिजनों को 2-2 लाख की मदद देने का किया ऐलान

Ibn24×7news
महाराजगंज
मुंबई के कुर्ला में एक चार मंजिला मकान के गिरने से जनपद महाराजगंज के आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि महाराजगंज के ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक नौतनवा तहसील क्षेत्र के कई गांव के रहने वाले थे जो मजदूरी करने के लिए मुंबई गये थे। इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, ”मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में मकान गिरने की दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उ.प्र. के मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *