Breaking News

लखपति देवी परमेश्वर भगत पी0जी0 कॉलेज में आवेदन की अंतिम तिथि कुलपति के आदेशानुसार तीस जून तक

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
लखपति देवी परमेश्वर भगत पी0जी0 कॉलेज लक्ष्मीपुर एकडंगा के प्राचार्य रजनीश शुक्ला ने कुलपति के माध्यम से जानकारी दी है कि स्नातक कला एवं वाणिज्य प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के अभ्यर्थियों के लिये जो सिद्धार्थ वि0वि0, कपिलवस्तु द्वारा संचालित स्नातक प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर हेतु 2 जुलाई से होने वाली परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 25/06/2022 निर्धारित की गयी थी, किन्तु इस बाबत अनेक छात्र/छात्राओं द्वारा परीक्षा आवेदन न भर पाने के कारण छात्र हित में कुलपति के आदेशानुसार उक्त तिथि 30/06/2022 तक बढ़ा दी गयी है। उक्त तिथि के बाद किसी भी दशा में फार्म नहीं भरा जा सकता है।इसलिए सम्बन्धित छात्र / छात्राऐं अविलंब कॉलेज आकर अपना परीक्षा आवेदन पत्र पूरित कर महाविद्यालय के कार्यालय में जमा करा दें।उक्त तिथि के बाद परीक्षा आवेदन छूटने की दशा में संबंधित छात्र/छात्राऐं जिम्मेदार होंगे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *