Breaking News

फरीदाबाद – राजेन्द्र नगर उप चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पक्की : धर्मबीर भड़ाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक राजेन्द्र नगर उप चुनाव में एक तरफा जीत की ओर अग्रसर हैं। लोगों ने पूरी तरह से उनको जिताने का मन बनाया हुआ है। आपको बता दे कि वीरवार को राजेन्द्र नगर उप चुनाव कि वोटिंग शुरू हो गई है। चुनावो के नतीजे 26 जुन को आने है, जिसके लिए आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना,दुर्गेश पाठक चुनाव प्रत्याशी,हरियाणा सह-प्रभारी महेन्द्र चौधरी, हरियाणा संगठन मत्रीं प्रवीण प्रभाकर,धर्मेंद्र खटाना,नरेन्द्र सरोहा ने मिलकर वोटो के लिए लोगो से अपिल की तथा आम आदमी पार्टी को जिताने कि अपिल कि। इस अवसर पर धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि लोग एक तरफ वोंटिग कर रहे है इस वार आम आदमी पार्टी कि जीत पक्की है। उन्होने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता प्रभावित हैं और हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि राजेन्द्र नगर उप चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। जिस प्रकार से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली,पानी,शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई है,उससे लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी लगातार दो बार दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर चुकी है। केजरीवाल की नीतियों एवं कार्यशैली से आज दिल्ली प्रदेश का हर वर्ग प्रभावित है। युवाओं के दिलो की धड़कन अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के ही नहीं बल्कि देश के रोल मॉडल हैं। उन्होने कहा की फरीदाबाद में होने वाले आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी पूरी तैयारी से चुनाव लडेंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं में इसको लेकर उत्साह एवं जोश है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *