Breaking News
IMG 20220623 134752

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में शीघ्र प्रारम्भ होगी प्रसूताओं की सर्जरी

Ibn24×7news
फरेंदा महराजगंज
जनपद महराजगंज के फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी मे जल्द प्रसूताओं की सर्जरी शुरू होने जा रही है।इस बात की जानकारी सीएमओ एके श्रीवास्तव ने दी है ।

मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद महराजगंज ए०के० श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मीडिया कर्मियों के सन्मुख बताया कि जल्द ही सीएचसी बनकटी में सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी जायेगी क्योंकि इस बाबत काम शुरू कर दिया गया है । अब प्रसूताओं को रेफर भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनका प्रसव महराजगंज जिले की कुशल महिला डाक्टर द्वारा कराया जाएगा । प्रसूताओं की प्रसव सर्जरी जरूरत पड़ने पर ही किया जायेगा । अब बीआरडी गोरखपुर या जिला अस्पताल महराजगंज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी । इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पर अधीक्षक डॉक्टर एमपी सोनकर , डॉक्टर दुर्गेश,डॉक्टर नीरज,फार्मासिस्ट गजेंद्र उपाध्याय ,लालजी त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मिश्र व राम सरन गुप्त सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *