Breaking News

ग्राम सभा पकड़ी विशुनपुर का मुख्य सड़क 2002से हुआ बदहाल ,टेंडर के बावजूद ठेकेदार हुआ फरार

Ibn24×7news
भिटौली बाजार महराजगंज
बताते चलें कि ग्राम सभा पकड़ी बिशुनपुर को बहुजन समाज पार्टी के सरकार के समय में इस गांव को अंबेडकर ग्राम सभा घोषित किया गया था इसके के बाद इस गांव में पक्की सड़क बनाई गई थी लेकिन उसके बाद इस रोड पर कोई भी मरम्मत कार्य ना होने के कारण यह रोड पूरी तरह टूट चुकी है और इस पर चलना दुश्वार हो गया है।

IMG 20220618 WA0016जिम्मेदार राजनीतिक लोगों से पूछने पर यह पता चला की इस रोड का आरसीसी ढलाई के लिए 8 से 9 महीने पहले टेंडर हो चुका है उसके बाद समकक्ष जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी लेने पर यह पता चला कि इसका टेंडर होने के साथ ही कुछ प्रतिशत पैसा भी रिलीज भी किया जा चुका है गांव के लोगों का कहना है कि टेंडर और पैसा रिलीज होने के बावजूद ठेकेदार गायब है जिसकी वजह से हल्की बारिश होने पर ही रास्ते पर जलजमाव हो चुका है और आने जाने में हम लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा हम सभी ग्राम वासियों का निवेदन है कि अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अधिकारी ठेकेदार को यह निर्देशित करें की कि इस सड़क को अति शीघ्र बनवावे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *