बीगोद– मंगलवार को बजरी खनन पर रोक लगाने व बजरी दर निर्धारित करने व लाडपुरा से भीलवाड़ा फोरलाइन बनाने , उपखंड क्षैत्र पर उपखंड अधिकारी व तहसीलदार के रिक्त पद को लेकर बीगोद के बनास बचाओ आंदोलन समिति के मुनीर लोहार ने उपखंड अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया ।ज्ञापन में बताया कि क्षैत्र के लाडपुरा से भीलवाड़ा हाईवे 758 पर प्रतिदिन वाहनों की आवाजावी से दर्जनों दुर्घटनाएं हो रही है जिससे आमजन को जनहानि हो रही है। सड़क मंत्रालय सरकार से फोर लाइन बनाने मांग की।साथ ही मांडलगढ़ उपखंड कार्यालय पर उपखंड अधिकारी व तहसीलदार का पद लंबे समय से रिक्त होने से आमजन को कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी के अभाव मे बहुत सारे काम अटके हुए हैं दोनों पदों पर तत्काल नियुक्ति की मांग की। साथ ही जिले में अधिकृत बजरी लीज धारक महेंद्र सिंह राजावत कोटडी व मांडलगढ़ तहसील लीज धारक संजय गर्ग बजरी रॉयल्टी को लेकर लीज धारक द्वारा ₹400 प्रति टन लिए जा रहे जबकि 2017 में 200 प्रति टन लिए जा रहे थे। जबकि माइनिंग विभाग द्वारा 58 रूपये प्रति टन के हिसाब से है। साथ इनके द्वारा मनमाने तरीके से खनन करके पर्यावरण के नियम के विरुद्ध बनास नदी में खनन किया जा रहा है जिससे बनास नदी के मुयावनो पर गहरे गहरे खड्डे हो गये जो बारिश के दिनों में जानलेवा साबित हो सकते हैं। नदी के आसपास भी खनन किया जा रहा है दूसरा बताया गया कि लीज धारक महेंद्र सिंह राजावत को सरकार द्वारा मात्र 13 महीने की अनुमति दी गई थी जो अप्रैल माह में खत्म हो गई लेकिन अब भी निर्धारित द्वारा अवैध रूप से कोटड़ी तहसील की बनास नदी द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। मांडलगढ़ के रवन्ना काटा जा रहा हैं। सोपुरा में लीज धारक धर्म कांटा जो माइनिंग ने सील कर रखा था उस पर आज भी बजरी की गाड़ियां तुलाई हो रही । ज्ञापन कर्ता मुन्नी लोहार, हमीद नागौरी ,गंगाराम, इरफान, सद्दाम हुसैन, रजाक सुनील कुमार आदि ने इनके खिलाफ कार्रवाई कर आमजन को राहत दिलाने की मांग की है। साथ चेतावनी दी कि समय रहते कार्यवाही नहीं की गयी। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा (फोटो कैप्सन– मांगों को लेकर ज्ञापन देते हैं)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग