Breaking News

विधायक ने कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Ibn24×7news
महराजगंज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में कोरोना योद्धाओं को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित चिकित्सा सेवा सम्मान के तहत कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया।

IMG 20220613 WA0064मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टर्स के साथ पैरा मेडिकल,स्टाफ नर्स व अन्य स्वास्थ्य विभाग के स्टाफों का सबसे बड़ा योगदान रहा। जिन्होंने अपनी सेवाओं से मिसाल कायम की है।उन्होंने इस केंद्र के डॉक्टरों और अन्य पैरा मेडिकोज की भी सराहना की जिंहोने कोरोना के चरम समय में अपनी सेवाएं दी। विधायक ने कोरोना योद्धाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के लिए कोई शब्द नहीं हैं जिन्होंने अपनी जान उस समय जोखिम में डाली जब भारत और दुनिया भर के लोगों ने बड़े पैमाने पर अपने घरों में रहे तथा शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था। डॉक्टर, स्वास्थ्य देखभाल कर्मी और मेडिकल स्टाफ सदस्य सामने से कोरोना के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे थे।इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाo सूरज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाo के पी सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री भागवत सिंह,डाo हेमन्त श्रीवास्तव ,सत्य प्रकाश भारती, साधना मधेशिया,अखिल कुमार शुक्ला के अलावा तमाम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *