Ibn24×7news
महराजगंज,
उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एंव विकास निगम लि0 महराजगंज द्वारा संचालित पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के अंतर्गत विकास भवन सभागार में टेलरिंग शाप (सिलाई) योजना में 30 लाभार्थियों को आज दिनाक 13.06.2022 को सिलाई मशीन एवं प्रमाण पत्र का वितरण मा. विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास व परियोजना निदेशक राजकरन पाल द्वारा किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने कहा कि शासन की मंशा है कि इस योजना के द्वारा स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया जाए। इसी क्रम में आज 30 महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया है।कार्यक्रम का संचालन डी०सी० त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी महराजगंज द्वारा किया गया।