Breaking News

जनपद महाराजगंज पुलिस द्वारा भिन्न-भिन्न मामलों में हुयी भिन्न-भिन्न कार्यवाही

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाये, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाडियों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर व तेज गति से वाहन चलाते समय तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 251 वाहनों का चालान किया गया ।शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर की गयी कार्यवाही में जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में शान्ति भंग की आशंका व भविष्य में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों से कुल- 65 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे पैदल गश्त अभियान के तहत जनपद पुलिस के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम बनाकर पैदल गश्त अभियान को जारी रखते हुए दुकानदारों, व्यापारियों तथा आम जनता से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा उनकी समस्या सुनी गयी। कस्बा में स्थित चौराहों, सड़क की पटरियों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया। जिससे चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात सुगम हो सके।
थाना सोनौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही मे अभियुक्त बहादुर पुत्र हरिहर नि0 विसोखोर थाना परसामलिक जनपद महराजगंज के कब्जे से 14 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 78/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय किया गया । थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्त गया प्रसाद पुत्र पराग नि0 पीपरा सोहट थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 83/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया । थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही मेअभियुक्त विनय रौनियार पुत्र ओमप्रकाश नि0 गड़ौरा थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज के कब्जे से 25 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 81/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया । थाना फरेंदा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही मेंअभियुक्तगण गुड़िया देवी पत्नी स्व0 राजेश नि0 भारीवैसी नर्सरी, थाना फरेंदा जनपद महराजगंज के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 119/22 तथा शारदा देवी पत्नी अशोक नि0 रहमान मार्केट, थाना फरेंदा जनपद महराजगंज के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 120/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।थाना निचलौल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्त प्रवेश कुमार पुत्र विंध्याचल नि0 भैरोपुर बेलवाटाड़ी, जिला नवलपरासी, राष्ट्र नेपाल के कब्जे से 25 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर 247/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम मका अभायोग पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा गुण-दोष के आधार पर विवेचना की कार्यवाही करते हुए कुल- 08 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया तथा जनपद में 11/12.06.2022 को विभिन्न अपराधों में कुल- 71 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *