Ibn24×7news
बृजमनगंज महराजगंज
जनपद महाराजगंज के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र बनगढिया से सोनाबंदी मेन रोड पर स्थित हडिया कोट चौराहा है जहां पर एक पोल मेन चौराहे पर ही आज से लगभग 6 महीने पूर्व एक गाड़ी से टकराकर टूट गया जो आज 6 महीने बीत जाने के बाद भी उसी स्थिति में है, साथ ही साथ यह पोल नीचे से अपने मेन खंड से अलग हो गया है तथा ऊपर पेड़ की शाखाओं पर टिका हुआ है जबकि इसमें एलटी की सप्लाई बराबर चालू रहती है आखिर यहां के क्षेत्र के जिम्मेदार और विभाग की भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ।आखिर विद्युत विभाग सर चार्ज लगाकर टैक्स वसूलने में आगे रहता है।अब बात करें सेवाओं की तो अधिकारी हो या कर्मचारी सब कोई अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए नजर आते हैं ।विद्युत सब स्टेशन बृजमनगंज के जेई साहब से बात करने पर उन्होंने बताया कि कल उसको देख लो आकर सही करवा दिया जाएगा।देखना यह है की कार्यवाही कितनी तेज होती है यह तो विभाग के ऊपर निर्भर करती है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
Check Also
देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …