Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक पनियरा ने वृक्ष लगाने का किया आह्वान

Ibn24×7news
परतावल/महराजगंज
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नगर पंचायत परतावल के नगरौली में नव निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर वृक्षा रोपण किया।और वहां पर उपस्थित जनता से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए अपील भी किया है।

IMG 20220605 WA0024क्षेत्रिय विधायक ने निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय का घूम घूम कर प्रत्येक कमरों का भी निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता की भी जांच किया।इसी क्रम में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिससे सफाई कर्मचारियों में उत्साह और उल्लास देखने को मिला। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी,ब्लाक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता,हिन्दू युवा वाहिनी नेता काशीनाथ सिंह,जे ई डी एन सिंह,नंदू दुबे, परतावल चौकी प्रभारी ब्रम्हा उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, मनोहर मद्धेशिया, शिवम् दुबे, गोलू सिंह, अमन प्रजापति, अजय, संदीप, राजन व मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *