Breaking News

माफिया सुधीर सिंह पर कसा शिकंजा, पुलिस ने जब्‍त की 10 करोड़ की सम्‍पत्ति

IMG 20220530 WA0117

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह पर शिकंजा कसते हुए डीएम ने उनकी 10 करोड़ की संपत्ति को अंतिम रूप से जब्त कर दिया है। सदर और सहजनवा के तहसीलदार ने सुधीर सिंह के दो मकान, जमीन, गाड़ी को कब्जे में लेने के साथ ही चार खाते सीज कर दिए।
पिपरौली ब्लॉक के पूर्व प्रमुख सुधीर पर कुल 38 मुकदमे दर्ज है। उनका नाम जिले के टाप-10 व प्रदेश के माफिया की सूची में है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन चिन्हित माफिया पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त कर रहा है। इसी क्रम में सुधीर की दो फार्च्यूनर, शाहपुर के एल्युमिनियम फैक्ट्री व सहजनवा के कालेसर स्थित मकान, तीन बीघा जमीन को जब्त कर लिया है। सुधीर व उसकी पत्नी के नाम से ICICI व HDFC बैंक में चार खाते हैं, जिसे डीएम ने सीज कर दिया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *