Breaking News

सीडीओ ने किया घुघली ब्लॉक का औचक निरीक्षण,ब्लॉक में खाली पड़े जमीन पर मॉडल पार्क बनाने के लिये दिया दिशा निर्देश

Ibn24×7news
घुघली/महराजगंज
घुघली ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुँचे सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बीडीओ कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर ब्लॉक में चल रहे विकास कार्यों की पुरी जानकारी ली।

IMG 20220525 WA0022मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने घुघली ब्लॉक पहुंचकर बीडीओ के दफ्तर में खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सौरव चौधरी के साथ बैठक कर ब्लॉक में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिये।सीडीओ निरीक्षण के दौरान मनरेगा सेल भी पहुंचे और वहां कंप्यूटर ऑपरेटर से मनरेगा से हुए कामों के भुगतान के बारे में सवाल पूछा जिस पर ऑपरेटर ने बताया की 15 मई तक मनरेगा से हुए कामों का सारा भुगतान श्रमिकों के खाते में हो गया है। इसके बाद सीडीओ ने वहां टेबल पर एमआईएस हेतु रखी एक फ़ाइल को बारीकी से देख जांच पड़ताल की।सीडीओ ने ब्लॉक परिसर में बने नवनिर्मित भवनों के साथ साथ कैंपस में बने ब्लॉक प्रमुख कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सीडीओ पशुपालन विभाग के पीछे खाली पड़ी जमीन को भी देखा। वहां सीडीओ को बताया गया कि खाली पड़ी जमीन में पशुपालन विभाग कुछ बनाने पर आपत्ति कर रहा है। इस बात पर बीडीओ ने कहा कि पशुपालन विभाग से परमिशन लेकर खाली पड़ी इस जमीन पर मॉडल पार्क बनाया जाएगा। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया की ब्लॉक परिसर में खाली पड़े जमीन पर अमृत सरोवर के तहत छोटा जलाशय और मनरेगा पार्क बनाने की योजना बनाई जा रही है जिससे ब्लॉक को और सुंदर बनाया जा सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *