Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 21 at 8.22.00 PM

हरियाणा कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान ने भाजपा को भारत जलाओ पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि इस सरकार ने देश में सिर्फ नफरत की दीवार खड़ी करने के अलावा कुछ नहीं किया। ये लोग कांग्र्रेस पार्टी से राष्ट्र भक्ति का सबूत मांगते है,जिनके दो-दो प्रधानमंत्रियों ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया, जबकि आरएसएस के इन लोगों ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन का साथ तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति और नीयत दोनों ही खराब है, इनकी सरकारों में महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है और सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ मिला है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के सौजन्य से ओल्ड फरीदाबाद स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, तिगांव क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर,बडखल क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहम्मद इसराईल,कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा, कांग्रेस सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष पूनम चौहान,हरियाणा कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार कुरैशी,पूर्व पार्षद जगन डागर,पंडित योगेश गौड़ मौजूद थे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सर्वप्रथम प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व अन्य कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। इस दौरान स्व. राजीव गांधी द्वारा देशहित में किए गए कार्याे को लेकर एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक लखन कुमार सिंगला व अन्य कांग्रेसियों ने प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को स्वदेशी प्रतीक चरखा देकर सम्मानित करतेे हुए विश्वास दिलाया कि जिले में कांग्रेस संगठन एकजुट है और पूरी मजबूती के साथ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरने प्रदर्शन करके सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करेगा। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था, उस समय देश में सुई तक नहीं बनती थी, कांग्रेस पार्टी ने इस देश को औद्योगिक एवं हरित क्रांति के रूप में विकसित करने का काम किया। 70 सालों में कांग्रेस पार्टी ने इस देश को शिखर पर पहुंचाने का काम किया, लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार पब्लिक सेक्टरों की प्रापर्टीज को बेचकर देश को गरीबी के दलदल में धकेल रही है।

 

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. गांधी ने देश में कंप्यूटर क्रांति के साथ-साथ भारत को 21वीं सदी में पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को सृदृढ़ किया, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाया और 18 वर्ष के युवाओं को मत का अधिकार दिलाने आदि महत्वपूर्ण कार्य उन्होंने किए। स्व. राजीव गांधी ने देश में शांति और अहिंसा का सदेश दिया, जिसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। आज हम सभी को ऐसी महान विभूति से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए और देश को भाजपा मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस नए उत्साह के साथ चंडीगढ़ में भी 31 मई और एक जून को दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन करेगी, उसके बाद हरियाणा के सभी जिलों में यह शिविर लगाए जाएंगे और भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़,गिरीश शर्मा,रिंकू चंदीला, राजेंद्र भामला,पूर्व पार्षद अनिल शर्मा,रोहित सिंगला,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेनू चौहान,ललित भड़ाना, राजेश खटाना एडवोकेट, अनीशपाल,संजय सोलंकी मनोज नागर,रोहताश चौधरी,जितेंद्र चंदेलिया,अनिल कुमार,भारत अरोड़ा,संजय त्यागी सेवादल, ओपी भाटी,बालकिशन वशिष्ठ, कर्मबीर खटाना,राजेंद्र चपराना, वेदपाल दायमा,खुशबू खान, सुनीता गौड़,गजना लाम्बा,सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *