Breaking News

जनपद महाराजगंज पुलिस द्वारा भिन्न भिन्न मामलों में हुई भिन्न-भिन्न कार्यवाही

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाये, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाडियों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर व तेज गति से वाहन चलाते समय तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 162 वाहनों का चालान किया गया तथा 17 वाहन से 19500 रु0 का समन शुल्क वसूल किया गया  ।
शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में  विभिन्न मामलों में शान्ति भंग की आशंका व भविष्य में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों से कुल-42 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे पैदल गश्त अभियान के तहत जनपद पुलिस के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम बनाकर पैदल गश्त अभियान को जारी रखते हुए दुकानदारों, व्यापारियों तथा आम जनता से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा उनकी समस्या सुनी गयी। कस्बा में स्थित चौराहों, सड़क की पटरियों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया। जिससे चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात सुगम हो सके।
आबकारी अधिनियम में की गयी कार्यवाही में थाना श्यामदेउरवां पुलिस द्वारा  अभियुक्त दुलारी पुत्र अन्तलाल नि0 बेलासपुर नर्सरी थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना पनियरा  पर मु0अ0सं0 105/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में  व अभियुक्ता कलावती पुत्र संतलाल नि0 बेलासपुर नर्सरी थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 106/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में व अभियुक्त पन्ने पुत्र मुन्ना नि0 अमवा थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 107/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान किया गया । थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्त बुद्धिराम पुत्र मट्टू नि0 कानापार थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज के कब्जे से 10 लीटर कच्ची  शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 80/22  धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर चालान  किया गया । थाना निचलौल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र जगरनाथ नि0 जमुईकला थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज के कब्जे से 60 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 183/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में व अभियुक्त महेद्र चौहान पुत्र शंकर नि0 डोनाखास थाना निचलौल जनपद महराजगंज के कब्जे से 05 लीटर कच्ची  शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 184/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर चालान  किया गया ।आर्म्स अधिनियम में की गयी कार्यवाही में थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा  अभियुक्त गंगाराम पुत्र शंकर नि0 जंगल गुलरिहा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 69/22 धारा 4/25 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर चालान  किया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *