Breaking News

देवरिया – संगठन का किया गया विस्तार विभिन्न प्रांतों में मनोनीत किए गए पदाधिकारी

Ibn news Team रिपोर्ट देवरिया


सलेमपुर (देवरिया)। राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन 2022 कराने के उपरांत भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ ने इस कार्यक्रम की समीक्षा के पश्चात संगठन का विस्तार किया है जिसमें विभिन्न प्रांतों में पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ है।
संगठन के केन्द्रीय कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बशीर खान केन्द्रीय मंत्री, दीपक दीक्षित मंडल प्रभारी गोरखपुर मंडल (जन सूचना प्रकोष्ठ), अजय दुबे ‘वत्स’ मंडलीय मीडिया प्रभारी गोरखपुर, संजय वर्मा जिला मंत्री, चंद्रशेखर कुशवाहा जिला सह मंत्री, करन यादव जिला संगठन मंत्री, सौरभ सिंह विसेन जिला सह मंत्री, ज्ञानेश्वर शुक्ला तहसील उपाध्यक्ष सलेमपुर, प्रदुम्न कुमार यादव जिला प्रभारी जनसूचना प्रकोष्ठ देवरिया, सत्येन्द्र दुबे तहसील अध्यक्ष देवरिया, दिनेश राव तहसील महासचिव देवरिया, अरविंद कुमार यादव तहसील संयोजक बेल्थरा रोड (बलिया), डॉ सतीश चंद्र शुक्ला जिला संयोजक गोरखपुर मनोनीत किये गए हैं।
इसके अतिरिक्त सुखसागर प्रसाद जिला संयोजक महाराजगंज,
जितेंद्र गुप्ता तहसील प्रभारी चौरीचौरा (गोरखपुर), धर्मचंद यादव जिला प्रभारी मुजफ्फरपुर (बिहार), यूसुफ अंसारी जिला संयोजक लखीमपुर मनोनीत किये गए। विज्ञप्ति में बताया गया है कि संगठन में अमूल्य सहयोग करने वाले पदाधिकारी सदस्यों को नई जिम्मेदारियां देखकर शीघ्र ही संगठन का और विस्तार किया जाएगा जिसमें अन्य संगठनों से भी सदस्यों पदाधिकारियों को जोड़ने की योजना है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *