Breaking News
IMG 20220519 093543

जर्जर स्कूल के कारण डर के माहौल में पढ़ाई कर रहे बच्चे

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
सरकारी ठेके पर बने सड़क, पुल, नाली और मकान अपने निम्न गुणवत्ता के कारण आये दिन चर्चा में रहते हैं क्योंकि चाहे नगरपालिका का कार्य हो या स्कूल का कार्य हो या कोई पुल निर्माण हो मानक के अनुरूप नहीं बनता है जिसका खामियाजा गाहे -बजाहे जनता को भुगतना पड़ता है ।

कुछ इसी तरह का डरावना वाकिया जनपद महराजगंज के सोनौली नगर पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली में बुधवार को हुआ लेकिन ईश्वर की कृपा से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। स्कूल में छत का प्लास्टर भर-भरा कर गिरा तो स्कूल में पढ़ रहे बच्चों ने भाग कर जान बचाई। इस बाबत स्कूल की हेडमास्टर का कहना है कि जिम्मेदारों से कई बार जर्जर छत की मरम्मत के लिए शिकायत की गई लेकिन कुछ नही हुआ। बताते चले कि सोनौली नगर पंचायत में पड़ने वाले कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली में बुद्धवार को जहां पर पढ़ाई के वक्त ही एकाएक छत का प्लास्टर भरभरा कर गिरने लगा लेकिन गनीमत यह रहा कि उस समय उसके नीचे कोई था । क्लास में दूसरी ओर पढ़ रहे बच्चो ने कक्षा से भागकर जहाँ अपनी जान बचाई तो वहीं विद्यालय की प्रिंसिपल ने बताया कि इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है, कई बार शिकायत करने के बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है और आने वाले बरसात के दिनों में हो सकता है कि कही ये छत गिर न जाए। विदित रहे कि इस सरकारी विद्यालय में यह कोई पहला मामला नहीं है यहां आए दिन छत का प्लास्टर भर-भराकर कक्षा में गिर जाता है जिससे नौनिहालों पर खतरे की आशंका बनी रहती है। इस स्कूल की बदहाल स्थिति किसी से छिपी नहीं है तथा इस विद्यालय का कायाकल्प सही ना होने से विद्यालय भवन जर्जर स्थिति में दिखता है छत पर दरार सरकार की खराब व्यवस्था पर करारा तमाचा जैसा मारता दिखता है। यहां आए दिन विद्यालय भवन के छत से सीमेंट सेड भर -भराकर कक्षा में गिर पड़ता है।बच्चों का कहना है कि जल्द से जल्द उनके विद्यालय की मरम्मत हो जिससे वह बिना किसी डर और भय के पढ़ाई कर सकें। अब सवाल यह उठता है कि बच्चों को भय मुक्त पढ़ाई देगा कौन ,जब जिम्मेदार ही हैं मौन?रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *