Breaking News

सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत छात्राओं ने निकाली रैली

Ibn24×7news

सिसवा बाजार महराजगंज

गुरूवार को नगर में स्थित प्रेमलाल सिंहानिया कन्या इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई जिसमे छात्राओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।जागरूकता रैली को प्रधानाचार्या शशिकला सिंह ने हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया।

IMG 20220519 WA0015इस दौरान उन्होंने सड़क जागरूकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना अपनी आदत में शामिल करें तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, जिससे सड़क पर चलते समय अचानक किसी की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। शराब पीकर वाहन न चलाने व अन्य भी कई यातायात नियमों का पालन करते हुए लोगो को वाहन चलाने की बात की । लोग यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लें। रैली नगर की परिक्रमा के बाद पुनः विद्यालय पहुंचा। रैली में छात्राएं स्लोगन लिखीं तख्तियों व नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही थीं। रैली के पूर्व छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता का शपथ लिया। इस अवसर पर सुमन सिंह, आकांक्षा पांडेय, अहिल्या तिवारी, संतोष कुमार, श्रीराम आर्या, उषा गुप्ता व मनोज रावत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *