Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 15 at 8.20.02 AM

निगम कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:संघ के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शनिवार को नगर निगम कर्मचारियों ने सेक्टर 2 मार्कीट में एकत्रित होकर रोडवेज मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस बारे में वह मुख्यमंत्री से बात कर मांगो का समाधान करवाने का ठोस प्रयत्न करेंगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ,हरियाणा के जिला कार्यकारी प्रधान रघुबीर चौटाला ने की। इस अवसर पर जिला सचिव बलवीर सिंह बालगोहेर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री,उप प्रधान कमला व उपमहासचिव सुनील चिंडालिया ने आंदोलन की धोषणा करते हुए बताया कहा कि 17-18 मई को सभी पालिकाओं,परिषदों व नगर निगमों में क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इसके बावजूद भी सरकार ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो 23-24 मई को दो दिवसीय टूल डाउन,पैन डाउन हड़ताल की जाएगी।

नगरपालिका कर्मचारी संघ,हरियाणा के जिला वरिष्ठ उप प्रधान रघुवीर चौटाला,सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया,सीवर मैन यूनियन के प्रधान अनूप चिंडालिया,बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन,इलेक्ट्रिशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी सिंह,ड्राइवर यूनियन के प्रधान परस राम आधाना,वेद भड़ाना,कार्यालय विंग के प्रधान रंजीत शुक्ला,सैनिटेशन यूनियन के प्रधान शिवकुमार ने कहा कि प्रशासन अपनी विफलताओं को छुपाने एवं निगम में फैले भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए निगम के छोटे कर्मचारियों पर उत्पीडनात्मक कार्रवाई कर आन्दोलन के लिए भड़का रहा है। आज के प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता राम रतन, कृष्ण चिंडालिया,प्रेमपाल,शक्ति सिंह,श्रीपाल मोरिया,सुदेश, दर्शन सिंह सोया,महिला नेता सत्तो,सुरेश,कमलेश,ललिता, माया,राजबाला,शकुंतला आदि ने संबोधित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *