Breaking News
IMG 20220512 170835

रोडवेज बस और जाइलो की टक्कर में एक की मौत तथा आधा दर्जन लोग घायल

Ibn24×7news
परतावल महरजगंज
जनपद महाराजगंज के श्यामदेउरवा थाना में एन०एच० सात सौ तीस सेमरा चंदौली के पास रोडवेज बस व जाइलो में जोरदार टक्कर हो गयी इस जिसमें कई लोग घायल हो गये।

इस भयानक टक्कर में जायलो बस के अंदर घुस गयी जहाँ जाइलो में सवार ड्राइवर घायल हो गया तो वही पूर्व प्रधान अशोक पटेल की मौत हो गई । इस बाबत बताया जा रहा है कि दोपहर में 1:30 बजे बस गोरखपुर से आ रही थी और जायलो गाड़ी महाराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही थी कि अचानक दोनों गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जायलो का अगला हिस्सा बस के अंदर घुस गया। एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से गाड़ी को काटा गया व क्रेन से बस को किनारे करवाया गया । इस घटना में जहाँ कसमरिया निवासी अशोक पटेल की मौत हो गई तो वही ड्राइवर पन्ना लाल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे महाराजगंज से गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है ।बस सवार आधा दर्जन लोग घायल हैं जिन का इलाज परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है ।इस बाबत परतावल चौकी इंचार्ज नीरज राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घायलों का इलाज चल रहा है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *