Breaking News

आधारशिला वृद्धाश्रम गणेश पुर में मातृ दिवस मनाया गया

Ibn24×7news
फरेंदा महराजगंज
महराजगंज जिले के फरेंदा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आधारशिला वृद्धाश्रम गणेश पुर में मातृ दिवस के शुभ अवसर पर आधार शिला वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने आधार शिला वृद्धाश्रम में रह रही माताओं को रोली टीका लगाकर एवं पुष्प देकर सम्मानित कर आशीर्वाद की कामना की।

IMG 20220508 WA0012आपको बता दें कि आधुनिक मातृ दिवस का अवकाश ग्राफटन वेस्ट वर्जिनिया में एना जार्विस के द्वारा समस्त माताओं तथा मातृत्व के लिए खास तौर पर पारिवारिक एवं उनके आपसी सम्बन्धों को सम्मान देने के लिए आरम्भ किया गया था। यह दिवस अब दुनिया के हर कोने में मनाया जाता हैं।आधार शिला वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने कहा कि मातृ दिवस माताओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। एक मां का आँचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता। माँ का प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि माँ अपने बच्चे की खुशी के लिए सारी दुनिया से लड़ लेती है। एक मां का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, एक मां बिना ये दुनियां अधूरी है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *