Breaking News

पुलिस द्वारा व्यापारी गण को साइबर अपराध से बचने के लिये किया गया जागरूक

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल में क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे व प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह के द्वारा कस्बा फरेंदा के सभी व्यापारी गण को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया गया।

IMG 20220505 WA0005क्षेत्राधिकारी निचलौल ने बताया कि सर्किल के सभी थानों में साइबर सेल स्थापित की गई है जो साइबर क्राइम को रोकने में सहायक होगी तथा प्रत्येक बुधवार को सर्किल के सभी कस्बों में उनके तथा प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष द्वारा जनता को जागरूक किया जायेगा ताकि साइबर अपराध से होने वाली धन हानि को रोका जाये।इस बाबत साइबर क्रिमिनल्स के द्वारा जागरूकता न होने के कारण सामान्य लोगों के बैंक अकाउंट के डाटा चुरा कर उनके जीवन भर की कमाई ले ली जाती है और इस तरह साइबर अपराधी भारत के किसी कोने में बैठ कर अपराध को करता है इसलिए उसका पता लगाना एक मुश्किल कार्य होता है। अतः आवश्यक है कि हम सभी लोगों को जागरूक करें ताकि आमजन साइबर अपराधियों के चंगुल में न आ सके।प्रत्येक बुधवार को सर्किल के सभी महत्वपूर्ण कस्बों में साइबर सेल के द्वारा जनता को जागरूक किया जायेगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *