Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 02 at 8.25.49 AM

विपक्ष आपके समक्ष रैली ने बढ़ाया विजय प्रताप का राजनीतिक कद

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के दशहरा ग्राउण्ड में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित शानदार ‘विपक्ष आपके समक्ष’ रैली ने उनका राजनीतिक कद ऊंचा कर दिया। जिला स्तरीय रैली में जिस प्रकार से इंतजामात किए गए थे और जिस शानदार तरीके से रैली का आयोजन किया गया। यह साबित कर गया कि विजय प्रताप सिंह जो भी काम करते हैं बेमिसाल करते हैं।

ज्ञातव्य है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा फरीदाबाद में होने वाली ‘विपक्ष आपके समक्ष’ रैली की जिम्मेदारी बड़खल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह को सौंपी गई थी। ऐसी भरी गर्मी और धूप में रैली में इतनी भारी संख्या में भीड़ एकत्रित कर रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया और यह जता दिया कि वह पार्टी के एक मजबूत सिपाही हैं। पार्टी उनको बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी देगी,वह उसे निभाने को तैयार हैं। रैली में हाईटेक टैंट की व्यवस्था,जिसमें वाई-फाई एवं रोशनदान के साथ-साथ सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध थी। गर्मी को देखते हुए 250 बड़े कूलर, कुर्सियां,बेहतरीन मंच की व्यवस्था यहां पर की गई थी।

जिसे देख विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा स्वयं भाव-विभोर हो गए। रैली में उमड़ी भारी भीड़ और उस भीड़ को रोके रखने के लिए तमाम इंतजामात रैली में किए गए थे। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया ‘विपक्ष आपके समक्ष’ रैली का शानदार आयोजन यह सिद्ध कर गया कि कांग्रेस सत्ता वापसी की ओर बढ़ रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *