Breaking News

जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा सभी सर्किल में थानों का हुआ आकस्मिक निरीक्षण

Ibn24×7news
महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों को दिए गए आदेश के क्रम में रात्रि में समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने अपने सर्किल में निरंतर भ्रमणशील रहकर थानों का आकस्मिक निरीक्षण, नाइट पेट्रोलिंग /रात्रि ड्यूटीओं/पीआरवी की चेकिंग की गई ।

IMG 20220501 WA0013सर्किल में थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थानों के आकस्मिक निरीक्षण में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया। संबंधित थानों पर समस्त बीपीओ के साथ गोष्ठी कर बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित कराने हेतु निर्देशित किया गया।मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों/एंटी राइट उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके।

IMG 20220501 WA0012सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित किया गया । जनपद के कई थाना क्षेत्रों की सीमा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से सटे होने के कारण समस्त संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को बॉर्डर क्षेत्र में निरंतर गश्त करते रहने, रात्रि में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन तलाशी लेने एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *