Breaking News

शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के ब्लॉक इकाई निचलौल का निर्वाचन बी०आर०सी० निचलौल सभागार में हुआ सम्पन्न

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद इकाई महराजगंज की ब्लॉक इकाई निचलौल का निर्वाचन बीआरसी निचलौल सभागार में सम्पन्न हुआ जिसमे संरक्षक के रूप में संजय चौधरी को और संगठन मंत्री के रूप में आनंद सिंह को मनोनीत किया गया।

IMG 20220501 WA0010संतोष कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष, मधुरिमा सिंह (उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), अभिषेक कुमार सिंह ब्लॉक महामंत्री व अमन कुमार पांडेय ब्लॉक कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। बताते चले कि इस चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए लवकुश वर्मा बतौर पर्यवेक्षक , राकेश अग्रहरी और मनोज सिंह मतदान अधिकारी के रूप में उपस्थित रहकर शिक्षकों से अपील की कि चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करें। प्रत्येक पद के लिए एक-एक नामांकन किया गया तथा सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। जिला संयोजक ऋषिकेश गुप्त ने चुने हुए पदाधिकारियों को शिक्षक एवम संगठन हित में काम करने की शपथ दिलाई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में ऋषिकेश गुप्त ने कहा कि महासंघ शिक्षक हित के लिए हर कदम उठाने के साथ ही भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *