Breaking News

विद्यालय वाहनों के मेन्टनेंस हेतु समय सीमा में वृद्धि हेतु ज़िलाधिकारी से मिला इंडिपेंडेंट स्कूल अलायन्स का एक प्रतिनिधि मंडल

Ibn24×7news
महराजगंज
आज दिनांक 30/04/2022 को इंडिपेंडेंट स्कूल अलायन्स से एक प्रतिनिधि मंडल संगठन के अध्यक्ष सी० जे० थॉमस के नेतृत्व में ज़िलाधिकारी से मिलकर आर०टी०ओ विभाग के द्वारा वाहन सीज व चालान किये जाने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपकर समय सीमा बढ़ाने की मांग की।

IMG 20220430 WA0018

इस बाबत संघटन के सचिव जीवेश मिश्रा ने ज़िलाधिकारी से आग्रह करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद हम सभी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और इस समय बड़ी राशि का चालान व वाहन सीज हो जाने के कारण बहुत से विद्यालय के प्रबंधक मानसिक रूप से परेशान हैं। गाड़ियों का पेपर सही कराने के लिए व डेटिंग पेंटिंग कराने के लिए हमें कुछ दिनों का समय दिया जाए जिससे हम सभी चीज़ों को फिर से दुरुस्त कर सकें।

IMG 20220430 WA0021संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि अभी तक चुनाव में गये हुए स्कूल के वाहनों का भुगतान नहीं हुआ है अगर इस समय हमें वह राशि सरकार से मिल जाती है तो निश्चित रूप से यह हम सबके लिए एक बड़ी मदद होगी।संगठन के उपाध्यक्ष नसीम अख़्तर ने बताया कि एक विद्यालय से अनेक परिवार जुड़े होते हैं अगर विद्यालय के ऊपर कोई भी प्रभाव पड़ता है तो उसका सीधा असर कई परिवारों को के ऊपर जाता है।संघटन के सचिव दसरथ गुप्ता ने बताया की पिछले तीन साल से आर॰टी॰ई॰ के तहत पढ़ने वाले छात्रों का शुल्क अभी तक प्राप्त नही हुआ है अगर वह शुल्क तत्काल प्रभाव से हमें मिल जाता है तो निश्चित रूप से वह इस समय संजीवनी बूटी के समान होगा।संगठन के सह सचिव सद्दाम ने सभी का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इस विषम परिस्थिति में हम सभी को अपना धैर्य नहीं खोना है और किसी भी कठिनाई का सामना हम सबको मिलकर करना होगा।

IMG 20220430 WA0019

इंडिपेंडेंट स्कूल अलायंस के सचिव जीवेश मिश्रा ने बताया कि कल 01/05/2022 को सुबह 11:00 बजे संभागीय परिवहन अधिकारी महाराजगंज के द्वारा एक बैठक सेंट जोसेफ़्स स्कूल महाराजगंज के प्रांगड़ में आहूत की गई है जिसमें महराजगंज के सभी प्रबंधक को उपस्थित होना है और सभी समस्याओं को उनके समक्ष रखना है।संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से स्कूली वाहनों के सभी कागज दुरुस्त करने की सूचना प्रदान की गयी थी। इस संबन्ध में इंडिपिंडेट स्कूल एलाएंस निम्न निवेदन करना चाहता है।1. कोरोना काल से उपजे आर्थिक विनाश की त्रासदी से विद्यालय अभी उबर नहीं पाये हैं। विद्यालय के तमाम खर्चो को पूरा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में एलाएंस आपसे निवेदन करता है कि परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों को मेंटेन कराने कराने के लिये दी गयी समय सीमा को बढ़ाया जाय ताकि विद्यालय सारे खर्चों को वहन करते हुये वाहनों को मेंटेन कराने में आने वाले खर्च को पूरा करने के लिये आर्थिक रूप से तैयार हो सकें।2. संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में चलाये जा रहे जाँच अभियान के दौरान यदि कोई स्कूली वाहन अयोग्य पाया जाता है तो पहली बार उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया जाय। अगली बार अयोग्य पाये जाने पर उसपर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

3. आर टी आई के तहत विद्यालयो की बकाया राशि को भुगतान करने के लिये संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये जायें ताकि पहले ही आर्थिक तंगी से गुजर रहे विद्यालयों को मदद मिल सके। 4. चुनाव ड्यूटी में लगे विद्यालय वाहनों के भुगतान के लिये संबन्धित विभाग व अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिये जायें ताकि विद्यालयों को आर्थिक मदद मिल सके।5. इसके साथ ही साथ एलाएंस यह दृढ़ आश्वासन देना चाहता है कि शासन प्रशासन द्वारा कक्षा 6-10 तक के बच्चो के कोविड टीकाकरण हेतु सभी विद्यालय पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
संगठन के अध्यक्ष सी० जे०थॉमस ने सभी प्रबंधकों से निवेदन करते हुए कहा कि अपने विद्यालय में 12-14 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 से बचाव के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए ज़ोर दिया। जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देने के लिए आए सभी प्रबंधक गण के प्रति आभार व्यक्त किया।ज्ञापन देते समय अशोक यादव, सतीश सिंह,संतोष वर्मा, राकेश सिंह, दिवाकर, प्रेम शंकर सिंह , रितेश त्रिपाठी,सुशील भारती आदि लोग उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *