Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 11 at 5.41.42 PM

रामनवमी पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

 

जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर

शोभायात्रा में रामभक्तों की उमड़ी जनसैलाब।

मीरजापुर। विश्व हिन्दू परिषद अहरौरा नगर की ओर से श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद मिर्जापुर के जिला मंत्री गोपाल और विकास चंदौली जिला संगठन मंत्री के नेतृत्व में दिन सोमवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा रथ पर श्रीरामचन्द्र और हनुमान जी एवं भारत माता रथ पर सवार होकर डीजे की धुन पर भक्तगण सत्यानगंज (राधा कृष्ण मन्दिर) से नई बाजार, चुंगी, संकट मोचन हनुमान मंदिर पर आरती करके, नई बाजार, अस्पताल से होते हुए, कुशवाहा नगर, चौक बाजार, तकिया, खरंजा, सम्मेत्तर, साईबाबा से होते हुए पुनः उसी रास्ते से होकर राधा कृष्ण मन्दिर स्थल में समापन किया गया।

नगर में निकली भव्य शोभायात्रा में भ्रमण हजारों भक्तगणों ने जय श्रीराम, भारत माता, वन्देमातरम के जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर। मिर्जापुर जिला मंत्री गोपाल कुमार ने बताया कि शोभायात्रा का मुख्य आयोजन लोगों द्वारा राम नवमी के पावन त्यौहार हिन्दू धर्म में राम नवमी का त्योहार एक पवित्र त्योहार का अलग की महत्व है, इस शोभायात्रा यात्रा में हिन्दू को एकत्र होने का संकेत दिया। और उन्होंने ने बताया कि रामनवमी के दिन भगवान विष्णु ने प्रभु श्रीराम के रूप में धरती पर अपना सातवां अवतार लिया था। तभी से इस तिथि को भगवान राम के जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। रामनवमी के दिन पूरा नगर राममय हो गया। शोभायात्रा में शामिल भक्त जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।

आगे-आगे भगवा ध्वज पर पुष्प वर्षाकर श्रीराम नाम का उद्घोष कर रहे थे। अहरौरा नगर में रामनवमी का त्योहार पूरा उत्साह से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मिथिलेश कुमार पांडेय सह नगर मंत्री मिर्जापुर नगर अध्यक्ष रणबीर त्रिपाठी, नगर संरक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव, नगर कार्यवाह अखिलेश कुमार, विवेक कुमार, ओमप्रकाश केशरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह अग्रहरी, डॉ नाहर सिंह, राजू सिंह, राघवेंद्र सिंह, आनंद अग्रहरि, सानू त्रिपाठी, कृष्णा तिवारी, उमेश केशरी, संजय जायसवाल, पिंटू अग्रहरी, प्रशांत अग्रहरि, विकास चन्द्र अग्रहरि, विकास अग्रहरि, पंकज सोनकर, रमेश बहेलिया, रजत अग्रहरी, रोशन अग्रहरि, त्रिलोकी केशरी, मनोज सोनकर, जितेन्द्र अग्रहरि, संतोष अग्रहरी के साथ सैकड़ो रामभक्त रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी अहरौरा संजय कुमार सिंह और नगर चौकी प्रभारी कुँवर मनोज सिंह मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *