Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 10 at 7.17.53 PM

नौकरी हेतु विदेश भेजने का झांसा देकर फर्जी वीजा व टिकट देकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश।

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

19 अदद पासपोर्ट व विभिन्न बैंको के ATM, चैक बुक, जाली आधार कार्ड की बरामदगी सहित 03 नफर लोग गिरफ्तार

मवई अयोध्या/ रूदौली व थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 जितेन्द्र यादव द्वारा अपनी पुलिस थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, उ0नि0 जितेन्द्र यादव, चौकी प्रभारी, चौकी हाइवे, का0 मनीष कुमार तिवारी, का0 रवि चौधरी, थाना पटरंगा, का0 अजय पाण्डेय, का0 रामाश्रय यादव, थाना पटरंगा, जनपद अयोध्या टीम के साथ, तीन अभियुक्तों को जो आम लोगों को नौकरी हेतु विदेश भेजने का झांसा देकर फर्जी वीजा व टिकट देकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 19 अदद पासपोर्ट व विभिन्न बैंको के ATM, चैक बुक, जाली आधार कार्ड के साथ 03 अभियुक्त 1. राम जियावन पुत्र सतीश 2. नन्दलाल राम पुत्र रामभज्जु राम 3. देवेंद्र पुत्र यसपाल को मुखबिर खास व खूफिया सूचना तंत्र के सहयोग से भिटरिया चौराहे पर स्थित होटल के पास से गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बन्ध में जब अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो तीनों व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम लोग विभिन्न जगहों के लोगों को नौकीरी हेतु विदेश भेजने का झांसा देकर पैसा लेते हैं तथा उन्हे फर्जी वीजा व टिकट देकर फरार हो जाते हैं। अभि0 की गिरफ्तारी के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *