Breaking News
IMG 20220410 111708

नौतनवा सिटी हॉस्पिटल अब होगा वेंटीलेटर से सुसज्जित

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के नौतनवा के प्रतिष्ठित व्यवसायी हनुमान अग्रहरी की कम उम्र में ही हृदयाघात से आकस्मिक मृत्यु हो जाने के बाद पूरा नौतनवा कस्बा शोकाकुल हैं लेकिन नौतनवा की स्थिति अच्छी हो इसी कड़ी में नौतनवा व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष संतोष जायसवाल के नेतृत्व में नगर के व्यापारीयो के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज सिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ० ऋषभ गोयल व नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान से मिलकर सिटी हॉस्पिटल पर वेंटिलेटर की व्यवस्था करने का अनुरोध किया जिस पर उन्होंने एक तय समय में वेंटिलेटर लगाने के लिए अपनी सहमति ब्यक्त की, जिसपर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों लोगो का माल्यार्पण कर व पुष्पगुच्छ देकर धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि “जनहित के मुद्दे को देखते हुए हॉस्पिटल के प्रबंधक से जल्द से जल्द हॉस्पिटल पर वेंटिलेटर की व्यवस्था करने की अपील की गई है ताकि लोगो की जिन्दगी बचाई जा सके। डॉO गोयल ने बताया कि “चूकि वेंटिलेटर डेवलप करने के लिए कई प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है जिसे पूरा कर 2 माह में यहां वेंटिलेटर से इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरी, ऋषि जायसवाल, हॉस्पिटल के डायरेक्टर रंजन पाण्डेय, रोहित जाय0, दीपक जाय0, शिवशंकर मद्धेशिया, मनोज कसौधन, ठाकुर लाल अग्रहरी, देव प्रसाद अग्रहरी व अंकित वर्मा उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *