Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 26 at 9.05.18 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई : मूलचन्द शर्मा

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:बल्लबगढ़ 40 वीं राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप का शुक्रवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि योगासन को जीवन मे अपनाने से मनुष्य का जीवन स्वस्थ रहता है। उन्होंने देश भर से आये प्रतिभागियों को बधाई दी।यह प्रतियोगिता बल्लभगढ़ के आशा ज्योति विद्यापीठ में आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

आज सभी योग को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग सभी को करना चाहिए ताकि सभी स्वस्थ रह सके। इसके अलावा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि योगासन अपनाएं और अपने जीवन को स्वस्थ रखने उन्होंने सभी प्रतिभागियों को फरीदाबाद आगमन पर बधाई दी। इस प्रतियागिता में देश के करीब 20 राज्यो से करीब 500 बच्चे ले रहे है। इस मौके पर योग फेडरेशन के सदस्य सतवीर डागर,जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी,शिवराम डागर,इंडियन योगासन फेडरेशन के पदाधिकारी बृजभूषण पुरोहित,पारस जैन,बृजलाल शर्मा,बाबू राम बोहरे,पूर्व सरपंच डालचंद रावत,पूर्व सरपंच सचिन, पूर्व सरपंच अमर,दुलीचंद,जगन डागर,दीपक यादव,लखन बेनीवाल,लख्मीचंद भारद्वाज, डी.के. शर्मा सहित इलाके के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0002

देवरिया – रामपुर कारखाना में भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में कृपा शंकर उपाध्याय का नाम चर्चा में

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना में वर्ष 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *