Breaking News

समस्तीपुर: भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रोषपूर्ण प्रदर्शन कर वैनी ओ०पी० थाना का किया घेरा

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रोषपूर्ण प्रदर्शन कर वैनी ओ०पी० थाना का किया घेरा
वैनी ओ०पी० काण्ड संख्या 164/18 के नामजद अभियुक्त कोआरी वर्तमान मुखिया शम्ज्जूजमाँ उर्फ मुन्ना की गिरफ्तारी तुरंत हो :माले
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने वैनी बाजार से रोषपूर्ण नारे लगाते हुए वैनी ओ०पी० थाना का घेराव किया । माले कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगों में वैनी ओ०पी० काण्ड संख्या 164/18 के नामजद अभियुक्त कोआरी वर्तमान मुखिया शम्ज्जूजमाँ उर्फ मुन्ना की गिरफ्तारी तुरंत करने, वैनी ओ०पी० में अपराध की बढ़ोतरी कम करने , वैनी थाना कांड संख्या 164/18 के I.O का क्रियाकलाप की जांच कराते हुए अंतरजिला तबादला करने सहित 7 सूत्री मांग शामिल है । अध्यक्षता माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की । मौके पर जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार सहित जिला कमिटी सदस्य किशोर राय, सुरेन्द्र सिंह, रामकुमार समेत प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, मो० ओसेद , मो० आले, दिनेश राय, दीपनारायण राय, भूपन तिवारी, मुंशीलाल राय के अलावे पप्पू सिंह, लक्ष्मी साह , कृष्ण कुमार , शिवबालक केसरी इत्यादि थे । मजिस्ट्रेट के रूप में जेएसएस राजू कुमार भी उपस्थित थे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *