Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 16 at 8.02.24 PM

हरियाणा प्रैस क्लब के होली मिलन समारोह में जमकर बरसा रंग

हरियाणा प्रैस क्लब के होली मिलन समारोह में जमकर बरसा रंग

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादः हरियाणा प्रैस क्लब द्वारा बाईपास रोड स्थित महाराजा पैलेस में आयोजित होली मिलन समारोह में विभिन्न-विभिन्न प्रकार के रंग देखने को मिले। एक तरफ जहां सत्ता विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की,वहीं शहर की जानी-मानी हस्तियों,समाजसेवी संस्थाओं एवं अधिकारियों का भी तांता लगा रहा। होली मिलन समारोह में हरियाणा कला परिषद कुरूक्षेत्र से आए कलाकारों शमेन्द्र शम्मी एवं जस्ट विजय ने जहां शमां बांधा वहीं ब्रज के कलाकारों ने सुंदर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। फूल-मालाओं एवं शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

वहीं,इनेलो की महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए मिल-जुलकर होली पर्व मनाने का संदेश दिया। सिरसा की सांसद डॉ.सुनीता दुग्गल ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए हरियाणा प्रैस क्लब के सुंदर आयोजन की खुले कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पत्रकार बंधु दो धारी तलवार पर चलते हैं और इनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है कि समाज के अंदर की बुराईयों एवं अच्छाईयों से लोगों को अवगत कराने की। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सुंदर आयोजन के हरियाणा प्रैस क्लब को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से होली पर्व हम नहीं मना पा रहे थे,लेकिन इस बार देशभर में होली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है और पिछले गले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को बधाई देने का पर्व है।

पृथला विधायक एवं चेयरमैन नयनपाल रावत को पंडित बालकृष्ण महाराज ने राधा कृष्ण की मूर्ति भेंटकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी से रंग-गुलाल की बजाय फूलों की होली खेलने का आह्वान किया। तिगांव से विधायक राजेश नागर ने हरियाणा प्रैस क्लब के सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए होली पर सभी के जीवन में खुशी भरने की कामना की और इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने का आह़्वान किया। इस मौके पर इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली,भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा,कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह की पत्नी वेणुका प्रताप सिंह, जजपा महासचिव धर्मपाल यादव,लखन सिंगला,योगेश गौड, कांग्रेसी नेता राकेश भडाना,प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड,योगेश ढींगड़ा, रोहित सिंगला,अजय भड़ाना, किशन ठाकुर आदि ने शिरकत की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *