Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
महराजगंज जिले के सिसवा नगर पालिका में आज सुबह 7 बजे से उपचुनाव शुरू हो गया है जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से हो रहा है।
बताते चलें कि रविवार को सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष व सभासद पद के लिए हो रहे उपचुनाव में सुबह से ही मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग करने घरों से निकले और बूथ तक पहुंचकर लाइन में लगकर पूरे जोश के साथ मतदान कर रहे थे।
इस उपचुनाव में 59 हजार मतदाता आज अपने मत का प्रयोग करेंगे तथा 29 मतदान केंद्रों पर 63 बूथ बने हैं। प्रत्येक बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था और मतदान शुरू होने के बाद बूथों पर अधिकारी भी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निरीक्षण कर रहे हैं।
इस दौरान एडीएम डॉ0 पंकज कुमार वर्मा हर बूथ का जायज़ा लेकर सम्बंधित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को जरूरी दिशा निर्देश देते नजर आये।
मतदान करा रहे पीठासीन अधिकारियों के अनुसार शाम 3:00 बजे से 4:30 के बीच वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर बूथ नंबर61 पर कुल 1015 मतदाताओं में से 562 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था, बूथ नंबर 62 पर 892 मतदाताओं में से 569 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था व बूथ नंबर 63 पर 537 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग कर लिया था।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 22 बूथ नंबर 54 पर कुल 921 मतदाताओं में 581 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था तथा बूथ नंबर 55 पर 1104 मतदाताओं में से 636 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग 4:30 बजे शाम तक कर लिया था।
वार्ड नंबर 15 कोठी भार बूथ नंबर 37 पर 972 मतदाताओं में से 562 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, इसी वार्ड में बूथ नंबर38 पर कुल 1072 मतदाताओं में से 507 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग शाम 4:15 बजे तक कर लिया था । वार्ड नंबर 16 बूथ नंबर 39 पर 783 मतदाताओं में से 479 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था तथा बूथ नंबर 40 पर 1037 मतदाताओं में से 507 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था ,इसी प्रकार बूथ नंबर 41 पर 781 मतदाताओं मैं से 459 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

वार्ड नंबर 18 बूथ नंबर 44 पर कुल 1149 मतदाताओं में से 620 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग कर लिया था तथा इसी वार्ड के बूथ नंबर 45 पर 1040 मतदाताओं में से 655 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। वार्ड नंबर 4 बूथ नंबर 10 कुल 1004 मतदाताओं में से 497 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था तथा इसी वार्ड में बूथ नंबर 11 पर कुल 1056 मतदाताओं में से 602 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था ।विदित रहे कि ये आंकड़े शाम 3:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक के हैं।
लेकिन इस उप चुनाव सिसवा में करीब 15 घरों के लगभग 120 मतदाता वोट देने से वंचित रह गये क्योकि नये वार्ड बने वार्ड नं (3) सुभाष नगर के लगभग 120 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में कही नही है। इस बाबत मतदाताओं ने कहा कि अभी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में सबने वोट दिया है। इस बार उप चुनाव में उमेश चन्द, विजय कुमार, नंदू, विशम्भर, रामाकांत, सत्यानंद, लक्ष्मण, गुलाइची देवी,कांति व देवी सहित लगभग 120 मतदाता मतदान से वंचित रह गए।अगर हम बात करें कि सबसे सुन्दर मतदान केन्द्र कौन था तो बीजापार स्थित बहुमुखी प्रतिभा के धनी ,बी एस एस डायरेक्टर व प्रसिद्ध समाज सेवी डॉ पंकज तिवारी के छोटे भाई नीरज तिवारी का आरपीआईसी स्कूल का नाम सामने आयेगा क्योकि इस स्कूल मे बने मतदान केन्द्र को फूलों से सजाने के साथ ही जहाँ रंगोली बनायी गयी थी तो वही सेल्फी प्वाईंट के साथ सबसे सुन्दर लग रहा था भारतीय ध्वज तिरंगा। रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र।