Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 12 at 8.37.42 AM

जहाजपुर में विधानसभा संगठन संरचना समीक्षा बैठक आयोजित

 

सरसिया भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा जहाजपुर के जहाजपुर ग्रामीण, शक्करगढ़ मंडल,जहाजपुर नगर मण्डल, कोटड़ी मंडल, पारोली मंडल व गाडोली मण्डल की संयुक्त बैठक आदर्श विद्यामन्दिर सरसिया मायला में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता व विधायक गोपीचन्द मीणा के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुई।

जिला महामंत्री वेदप्रकाश खटीक ने बताया कि बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि संगठन संरचना पार्टी की पहली प्राथमिकता है, सशक्त मंडल को मजबूत करने को लेकर संगठन के कार्यों को पूर्ण करने पर जोर दिया। संगठन संरचना में मंडल कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ कार्यसमिति,बूथ समिति, मंडल डायरी पूर्ण करना तथा मोर्चों की कार्यकारिणी पूर्ण की गई।

मुख्य अतिथि विधायक गोपीचन्द जी मीणा ने संगठन को चुस्त- दुरुस्त करके बूथ स्तर पर कार्य को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विधानसभा समीक्षा बैठक मेंजिला प्रमुख बरजी देवी भील, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर,जिला महामंत्री बाबू लाल टांक,संगठन संरचना समन्वय संयोजक रोशन जी मेघवंशी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सेन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरणमल डीडवानिया, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा, जहाजपुर नगर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल टांक,जहाजपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टांक,शक्करगढ़ मंडल अध्यक्ष नन्द भँवर सिंह, पारोली मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा ,कोटडी मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन सिंह कानावत, विधानसभा के समस्त युवा मोर्चा किसान मोर्चा महिला मोर्चा ओबीसी मोर्चा एससी मोर्चा एसटी मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष व सभी मंडलों के महामंत्री उपस्थित रहे।

दिनेश सोनी पारोली IBN NEWS

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *