दिनेश सोनी पारोली IBN NEWS
पंडेर:- 11 मार्च राजकीय प्राथमिक विद्यालय रैगर बस्ती पारोली में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थाप्रधान भंवरलाल तिवाड़ी ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य अतिथि विनोद कुमार संचेती व पीईईओ पारोली व स्टाप व संस्थाप्रधानों ने वार्षिकोत्सव समारोह भाग लिया। विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम को विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही रोचक बनाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम में कक्षा 1 से कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने राजस्थानी गीतों पर नृत्य, लघु नाटिका, लोकगीतों आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। वहीं विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ होनहार प्रतिभावान विद्यार्थियों को भामाशाहों द्वारा माला पहनाकर पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं इससे पहले मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वहीं विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाहों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विनोद कुमार संचेती व पीईईओ पारोली व स्टाप व संस्थाप्रधानों सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं व ग्रामवासी भामाशाह उपस्थित रहें।