Breaking News

बगहा:-बगहा नगर स्थित दुर्गा स्थान मंगलपुर में बगहा जिला निर्माण मंच ने स्थापना दिवस मनाया

बगहा:-बगहा नगर स्थित दुर्गा स्थान मंगलपुर में बगहा जिला निर्माण मंच ने स्थापना दिवस मनाया
बगहा(11जुलाई2018):-बगहा नगर स्थित दुर्गा स्थान मंगलपुर में बगहा जिला निर्माण मंच का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मंच के माध्यम से मंच के एक साल की उपलब्धि को बताया गया। इसी कार्यक्रम में फिर से संयोजक का चुनाव हुआ।एवं सभी कमिटी को भंग कर नए सिरे से गठन किया गया। भारी गहमा गहमी के बीच पुनः मिथलेश उपाध्यक्ष को मंच का संयोजक सर्व समहती से चुना गया। साथ ही रवि प्रकाश मिश्र को सह सयोंजक, कार्यक्रम प्रभारी सह प्रवक्ता विकास द्विवेदी,संगठन प्रभारी रवि उपाध्यक्ष, महासचिव कुंदन पति तिवारी,सोशल मीडिया प्रभारी शिवम गुप्ता, सचिव अमित द्विवेदी को बनाया गया।
आगे बाकी कमिटी का गठन किया जायेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के मार्गदर्शक अविनाश मिश्र ने किया। इस कार्यक्रम में नए सदस्य के रूप में विजय ठाकुर(अधिवक्ता), अमरेन्द्र गुप्ता,सुरेन्द्र दास,रवि चौधरी,संजय सिंह,अभय पटेल,जितेंद्र कुमार सहनी, अनिल कुमार गुप्ता, सहित दर्जनों लोगों ने मंच से जोड़े गए।मंच के संयोजक मिथलेश उपाध्यक्ष ने लोगों से जिला के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने का आग्रह किया। संयोजक चुनाव के लिए मंच के संस्थापक चंदन मिश्रा ने मिथलेश उपाध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रखा एवं सभी सदस्यों ने समहती की।सह सयोंजक रवि प्रकाश मिश्रा ने कहा कि बहुत जल्द एक व्यापक आंदोलन करने के लिए रणनीति बनाने को कहा की जिला के लिए अब व्यापक आंदोलन का समय आ गया हैं।
 
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *