मनीष दवे IBN NEWS
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की कार्रवाई
भीनमाल , मनीष दवे :- स्थानीय पुलिस ने विशेष नाकाबंदी अभियान के तहत बिना नंबरी व काले शीशे वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों के चालान काटे गए । जिसमें पुलिस ने 8 वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई । इसके अलावा दो दुपहिया वाहनों के चालान काटे गए । पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में थाना प्रभारी जगतसिंह के नेतृत्व में करड़ा चौराहे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान यातायात प्रभारी वागाराम व पुलिस टीम ने बिना नंबरी 8 वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई वही दो वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा वाहन चालकों को नंबर प्लेट लगाने, काले शीशे नहीं रखने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल महेंद्र कुमार, प्रकाश बिश्नोई, मोहनलाल, पूनमाराम शामिल रहे।