Breaking News
IMG 20220304 163621

जनपद महाराजगंज में बारह  मार्च को लोक अदालत में होगा मामलों का निस्तारण

Ibn24×7news
महराजगंज
उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश तथा कार्यपालक अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा समस्त जनपद के जनपद न्यायाधीश, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना न्यायाधीकरण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महराजगंज को जूम मीटिंग के माध्यम से सम्बोधित किया गया और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक- 12.03.2022 को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर बल दिया गया।

उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक-12.03.2022 को पूरे देश में आगामी राश्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम के वाद, बैंक वसूली वादों, मोटर दुघर्टना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन से सम्बन्धित विवाद एवं सेवा निवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित विवाद, स्टाम्प, राजस्व एवं चकबन्दी वादों, अन्य सिविल वादों (किराया सूखाधिकार व्यायादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद), अन्य वादों के साथ ही साथ सभी बैंकों के ऋण की वसूली से सम्बन्धित मामलों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिकाधिक निस्त का प्रयास किया जायेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *