Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
महराजगंज के बहुचर्चित सिसवा विधानसभा क्षेत्र 317 के चुनावी तापमान में सभी प्रत्याशियों ने अपने- अपने एड़ी चोटी का बल लगा लिया है लेकिन निर्दलीय प्रत्यासियों का जनमानस में लोकप्रियता व जन समर्थन बढ़ता ही जा रहा है ।
लोकप्रियता व जनसमर्थन के इसी क्रम में जहाँ ई० आर० के० मिश्रा का करदह ग्राम सभा में उत्साहित युवकों और समर्थकों द्वारा मोटरसाइकिलो की रैली निकाल कर उनका स्वागत किया गया तो वहीं दूसरी ओर कडजा की महिला शक्ति ने ई० आर० के० मिश्रा के आंसुओं को पोंछने के प्रयास में उनके चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर को वोट देने का वादा किया।
मुस्लिम समुदाय के लोग भी मिश्रा जी के चुनावी अभियान में कंधे से कन्धा मिलाकर चलते नजर आये।