Breaking News

देवरिया – बनकटा पुलिस ने चार पहिया वाहन से 30 पेटी देशी शराब 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया


देवरिया जिले के थाना थानाध्यक्ष बनकटा मय हमराही प्रतापपुर चेक पोस्ट पर विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम खुरवसिया के पास से 01 ब्रेजा वाहन संख्या एएस.07.एन.1878 से कुल 30 पेटी देशी शराब बरामद करते हुए 01 अभियुक्त शशि कुमार उर्फ पवन राम पुत्र बच्चा राम निवासी-अम्बरपुर थाना-दरौली जनपद-सीवान (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद चार पहिया वाहन ब्रेजा के कागजात मांगे जाने पर अभियुक्त द्वारा नहीं दिखाया गया। जिसपर वाहन की जांच से वाहन का सही नम्बर यूपी.14.डीजे.1002 ज्ञात होने पर जांच से वाहन चोरी के संबन्ध में थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद उ0प्र0 पर मु0अ0सं0-23/2022 धारा-379 भादंसं का होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा बरामद चोरी की ब्रेजा वाहन एवं अवैध देशी शराब को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01.शशि कुमार उर्फ पवन राम पुत्र बच्चा राम निवासी-अम्बरपुर थाना-दरौली जनपद-सीवान (बिहार)
बरामदगी का विवरणः-
01.एक चोरी की ब्रेजा वाहन संख्या यूपी.14.डीजे.1002
02.कुल 30 पेटी देशी शराब बन्टी बबली।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
01.प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह थाना बनकटा जनपद देवरिया,
02.कां0 सुनील यादव
03.कां0 आशीष यादव
04.कां0 इन्द्रजीत वर्मा

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *