Breaking News
IMG 20220212 183013

सेयम ईंट से बनी स्कूल की बाउंड्री वाल बनते ही गिरी, घटिया निर्माण की खुली पोल ,बड़ा हादसा टला

Ibn24×7news
कोल्हुई,महराजगंज।
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज ब्लाक के कम्हरिया बुजुर्ग गांव में स्कूल की बाउंड्रीवाल बनते ही गिर गयी है ।गांव के जूनियर विद्यालय पर मनरेगा द्वारा बाउंड्रीवाल निर्माण में घोर अनियमितता बरती गई है ।

अभी दीवाल का प्लास्टर भी नही हो पाया था कि बाउंड्री बीती रात ध्वस्त हो गई जिससे मालूम होता है कि बाउंड्रीवाल के निर्माण में पैसा बचानें के चक्कर मे जिम्मेदारो ने मानकों की खूब अनदेखी की है जिसका यह परिणाम है कि दीवाल गिर गई।विदित रहे कि कहीं भी पूरे दीवाल में पीलर नही दिया गया है। गनीमत यह रही कि विद्यालय बंद थाअन्यथा भारी हादसा हो जाता।इस संबंध में बीडीओ श्वेता मिश्रा ने बताया कि जे ई और तकनीकी सहायक को निर्देशित किया गया है कि जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध करांए और दीवाल का पुनः निर्माण करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *