Breaking News
IMG 20220203 063902

पचीस लाख रुपए की मादक हेरोइन के साथ नफर तस्कर गिरफ्तार

Ibn न्यूज़ टीम
नौतनवां महराजगंज
आये दिन सुर्खियों में छाये नेपाल सीमा से सटे जनपद महराजगंज में सोनौली कस्बे के पगडंडी मार्ग के पास सोनौली पुलिस और एसएसबी ने गश्त के दौरान पचीस लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद किया है।

इस बाबत एसएसबी ने हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है जो काफी दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह अपने हमराही सिपाहियों और एसएसबी के जवानों के साथ सरहद के निकट पगडंडी मार्गो पर गश्त कर रहे थे कि इस दौरान एसएसबी रोड के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर नेपाल की तरफ भागने लगा जिसे एसएसबी के जवानो ने दौड़ा कर पकड़ लिया और जब उसकी जांच की गयी तो जेब में छिपा कर रखा गया 25 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाख रुपये आंकी गयी है। इस बाबत सोनौली के कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पकड़े गया युवक शाहआलम पुत्र इस्लाम अंसारी निवासी ग्राम सभा सिमालीपुर थाना सोनौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। आगे उन्होंने कहा कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि भारत से नेपाल में मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी की जा रही है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *