Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 02 at 9.06.44 AM

स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है भाजपा सरकार : नितिन सिंगला

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःभारत के संविधान सभा के सदस्य एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व.रणवीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिला युवा कांग्रेस (शहरी) अध्यक्ष नितिन सिंगला के नेतृत्व में युवा कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-17 स्थित स्व.रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में जाकर उनकी प्रतिमा को गंगाजल से साफ किया और उस पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘स्व.रणवीर सिंह हुड्डा जिंदाबाद,स्व.रणवीर सिंह हुड्डा अमर रहे’के गगनभेदी नारे भी लगाए। इस अवसर पर उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन सिंगला ने कहा कि स्व.रणवीर सिंह हुड्डा एक युगपर्वतक,गांधीवादी व किसानों-मजदूरों के मसीहा थे, उन्होंने निस्वार्थ भाव से आम आदमी की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था

,ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के आदर्शाे को हमें अपनाना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकता है। नितिन सिंगला ने कहा कि स्व.रणवीर हुड्डा के उनके द्वारा किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि हम आजादी की खुली हवा में सांस लें रहे है इसलिए हमें ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए समाजसेवा व जनसेवा के कार्याे में अपनी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए, जिससे कि समाज से बुराईयों का अंत हो सके। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है स्व.चौ.रणवीर सिंह हुड्डा ने सदैव गरीब,मजदूर, किसान व पिछड़े वर्गाे के साथ सभी छत्तीस बिरादरियों के लोगों के हक-हकूक की आवाज को बुलंद किया था,यही कारण है कि आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा है,लेकिन बड़े दुख की बात है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने पर तुली है।

उन्होंने स्व.रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में व्याप्त अव्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले इस पार्क को बेहतर तरीके से सुसज्जित किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद इस पार्क में विकास के नाम पर एक ईट भी नहीं लगी,जो सरकार को प्रशासन की लचर कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अपने पिता स्व.रणवीर सिंह हुड्डा के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी प्रदेश की जनता की आवाज बनकर सडक़ से लेकर विधानसभा तक भाजपा सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे और जनता जनार्दन के हकों के लिए संघर्ष कर रहे है। श्री सिंगला ने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि स्व.रणवीर हुड्डा के आदर्शाे को अपनाते हुए समाजहित व देशहित में कार्य करने का संकल्प लें,यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा,रोहित सिंगला,विजय कुमार,खुशबू खान,टीकाराम नागर,कर्मवीर खटाना,जनरल हुसैन,उस्मान ठेकेदार,ललित शर्मा,सतीश गिरी, शशांक गुप्ता,राव सुरेंद्र,सुमित खंडेलवाल,मोहन चौहान, आकाश गुप्ता,आकाश सैनी,बंटी ठाकुर,संदीप वर्मा,अंशुल भारद्वाज,लवली पाराशर, सलमान मंसूरी,वसीम,ताजू, नदीम सैफी सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *