Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 02 at 9.06.59 AM

भाजपा सरकार का बजट पूरी तरह से दिशाहीन और निराशाजनक:मनोज अग्रवाल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को हरियाणा कांग्रेस के स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज और बल्लभगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल ने पूरी तरह दिशाहीन और निराशाजनक करार देते हुए कहा कि गरीबों,महिलाओं,किसानों, नौजवानों और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत के नाम पर इस बजट में कुछ नहीं मिला है बल्कि यह बजट चंद बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने हेतु सुनियोजित तरीके से बनाया गया है। यहां जारी प्रेस बयान में मनोज अग्रवाल ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है और गरीब,किसान व मध्यमवर्गीय लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया है। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें थी कि कुछ खास कदम उठाए जाएंगे,परंतु अति साधारण व निजीकरण वाले इस बजट से लोगों को निराशा ही हाथ लगी है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की अनर्थनीति ने देश पर ऋण बढ़ाने का ही काम किया है, मोदीनॉमिक्स ने अर्थव्यवस्था को तबाह किया है। देश के लिए मोदी सरकार की अनर्थनीति हानिकारक साबित हुई है। कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने कहा कि टैक्स स्लैब में बदलाव न करके इस सरकार ने अपनी जनविरोधी मानसिकता का प्रमाण देने का काम किया है। मध्यम वर्गीय परिवार को उम्मीद थी कि सरकार टैक्स स्लैब में बदलाव करके उन्हें कुछ राहत प्रदान करेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे आज आम आदमी में बहुत निराशा है इसके साथ ही आर्थिक मंदी झेल रहे व्यापारी वर्ग की भी इस बजट में भरपूर उपेक्षा की गई है।

उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के प्रकोप के कारण देश के छोटे व मंझोले उद्योगों के सामने अपना अस्तित्व बचाने का संकट खड़ा हो गया है लेकिन केंद्रीय बजट में इन उद्योगों को बचाने के लिए किसी प्रावधान का न होना निश्चित तौर पर एक चिंतनीय विषय है। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इन कुनीतियों का हमेशा से विरोध करती आई है और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार से यह साबित हो जाएगा की भाजपा सरकार देश की जनता का भरोसा पूरी तरह से खो चुकी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *