Breaking News

फरीदाबाद : ब्राह्मण पदाधिकारियों को हटाने पर भाजपा के प्रति समाज मे भारी रोष

ब्राह्मण पदाधिकारियों को हटाने पर भाजपा के प्रति समाज मे भारी रोष
फरीदाबाद: ब्राह्मण पदाधिकारियों को हटाने पर भाजपा के प्रति समाज मे भारी रोष।भाजपा सरकार द्वारा ब्राह्मण समाज की अनदेखी की वजह से एक तो ब्राह्मण समाज वैसे ही रोष था उस पर ब्राह्मण पदाधिकारियों के पलवल और फरीदाबाद मे महिला जिलाध्यक्ष के हटाये जाने से पूरे हरियाणा के ब्राह्मण समाज मे रोष है।ये जगजाहिर है कि दोनो ही पदों पर ब्राह्मण महिला जिलाध्यक्ष कुछ स्थानीय प्रभावशाली नेताओं की आंख की किरकरी बनी हुई थी अनिता शर्मा की समाज मे बढी सक्रियता और स्वीकार्यता से कुछ स्थानीय नेताओं की सांसे फूली हुई थी जिन्होंने पहले तो अनिता को समारोह मे अनदेखी करके हतोत्साहित करने का बार बार प्रयास किया मगर अनिता ने हार नही मानी।
फिर उसको पत्रकारों द्वारा चरित्र हनन के झूठे मामले मे उलझा कर हटाने की कौशिश की गयी मगर विरोधियों को वहां भी मुंह की खानी पडी।अनिता ने अदम्य साहस दिखाते हुये आरोपियों को जेल पहुंचाया। ये षडयंत्र रचने वाले वाले तिलमिला कर रह गये। इस प्रकरण मे कुछ ऐसे सत्य और सूबूत छिपे है अगर वो सामने आये तो षडयंत्र कारी लोगों का नंगा होना तय है।वो सुबूत भाजपा के शीर्ष नेताओं को दिखाये जा चुके है।
और सार्वजनिक होने पर हंगामा तय है। चाल और चरित्र की बात करने वाली बीजेपी को मुंह छुपाना पडेगा। गुडगांव जिलाध्यक्ष के मामले मे किरकिरी झेल रही पार्टी की और किरकिरी होना तय है अगर हरियाणा के ब्राह्मण समाज ने सरकार के खिलाफ हुंकार भरी तो आने वाले समय मे भाजपा को हरियाणा मे मुश्किल का सामना करना पडेगा क्योंकि बार बार अपमान सहना भी सही नही है।
 
रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *