Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 22 at 11.54.02 PM

जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र नायक को शिद्दत के साथ याद किया गया

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर । अपनी ताकत पर भरोसा करो, उधार की ताकत तुम्हारे लिए घातक है,
सफलता हमेशा असफलता के स्तंभ पर खड़ी होती है। इसलिए किसी को भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए।
उक्त बातें उक्त बातें नेताजी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ अशोक नेताजी सभागार में मांगरिश फार्मस व डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव फाउंडेशन के प्रमुख उद्यमी इंजीनियर संजीत कुमार श्रीवास्तव ने कही l
राष्ट्रीय सेवा परिषद व डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नेताजी के जन्म दिवस के पूर्व संध्या पर भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पूरा देश उत्सव की तरह मना रहा है। सुभाष चंद्र बोस नेताजी के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया बनाया जाता रहा है । आजाद हिंद फौज, आजाद हिंद सरकार और बैंक की स्थापना की और 10 देशों का इस बाबत समर्थन हासिल किया। वह हर युवा के लिए प्रेरणा है। उन्होंने भारतीयों के रक्त में देशभक्ति की आग लगाने वाला नारा दिया था, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा उक्त उद्बोधन समारोह के मुख्य वक्ता समाजसेवी मनजीत कुमार( सप्पू बाबू) ने व्यक्त किए l
इसी क्रम में अनिकेत सिंह व कृष्णकांत चौधरी ने कहा कि अगर कभी झुकने की नौबत आ जाए तब भी वीरों की तरह झुकना।आशा की कोई न कोई किरण होती है, जो हमें कभी जीवन से भटकने नहीं देती।
कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष चंद्र श्रीवास्तव ने किया व कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार मिश्रा ने की आज के इस कार्य समारोह को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत किया गया इस अवसर पर सुनील कुमार परशुराम कुमार अनिकेत सिंह केके चौधरी मनीष चंद अनिल मिश्रा अभिराज कुमार प्रखर श्रीवास्तव मुकेश सिंह सहित लोग उपस्थित थे

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *