Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 21 at 10.22.32 PM

25 हजार का इनामिया/हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में अपराधों पर रोकथाम व पुरस्कार घोषित / वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर मय टीम के आज दिनांक 21.01.2022 को देखभाल क्षेत्र व मु0अ0सं0 292/2021 धारा 323/336/302/34 भादवि के वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे भ्रमणशील था कि मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर तिराहा के पास से मुकदमा उपरोक्त का वांछित अभियुक्त सुरेश निषाद पुत्र भोला निषाद निवासी गायघाट बुजुर्ग थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर उम्र करीब 40 वर्ष को समय करीब 10.30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया जो लगभग 06 माह से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूर्व मे 25000/ रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *