Breaking News

भाजपा सरकार में शिक्षा रोजगार कृषि पर पड़ा बुरा असर

 

21/01/2022
मुदस्सिर हुसैन।। IBN NEWS

दुबारा भाजपा की सरकार बनी तो किसान खेती करना छोड़ने पर मजबूर होंगे…….रुश्दी

मवई अयोध्या/ बीजेपी सरकार में शिक्षा,रोजगार और कृषि पर बुरा असर पड़ा है।कोरोना काल मे सबसे बड़ा असर शिक्षा पर पड़ा है जिससे बच्चों की पढाई लिखाई चौपट हो गई है और दैनिक मजदूरी करके रोजी रोटी कमाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले बेरोजगार हो गए हैं।यह बातें रूदौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सैयद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
पूर्व विधायक रुश्दी मियां ने कहा कि अगर भाजपा की उत्तर प्रदेश में पुनः सरकार बनी तो किसान खेती किसानी का कार्य करना छोडने पर मजबूर हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि किसान और किसान की फसलें असुरक्षित हैं किसानों की फसलों को छुट्टा जानवर चर कर फसलों को हजम कर रहे है छुट्टा जानवरों के लिए सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की सरकार द्दारा बनाई गई तमाम गौशालाएं मात्र शो पीस बनकर रह गईं हैं और छुट्टा जानवरों से प्रदेश में सैकड़ों किसानों की जाने जा चुकी हैं।पूर्व विधायक रुश्दी मियां ने अपील करते हुए कहा कि इस बार हो रहे चुनाव में पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत है।उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो रुदौली का चौतरफा विकास होगा।इस अवसर पर उनके आवास पर शाह मसूद हयात ग़ज़ाली,मो0 अतीक खान,सै0 शाहिद हुसैन रूमी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *