Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 21 at 12.03.38 AM

गोरखपुर शहर से टिकट कटने के बाद नगर विधायक ने पोस्ट की ये कविता, यूजर ने पूछा- कहां से लड़ेंगे डॉक्टर साहब?

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। सोशल मीडिया पर बुधवार को महाराणा प्रताप ट्रेंड करते रहे। इन दिनों शहर की चर्चा में सबसे हॉट कैरेक्टर, सदर विधायक आरएमडी ने भी महाराणा प्रताप के चित्र के साथ कुछ लाइनें पोस्ट की हैं। उनके हर कदम से वास्ता रखने वाले, दिन भर उनकी पोस्ट की हर लाइन का निहितार्थ तलाशते रहे। महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर, सोशल मीडिया के करीब हर प्लेटफॉर्म पर शहरवासियों ने उन्हें अपने-अपने ढंग से याद किया।

सदर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने फेसबुक पर पोस्ट किया है, जला अस्थियां बारी-बारी, सुलगाई जिसने चिंगारी, जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर लिए बिना गर्दन का मोल, कलम आज उनकी जय बोल। इसके साथ लिखा कि महाराणा प्रताप के बलिदान की कल भी जरूरत थी, आज भी है और कल भी रहेगी। ..तो क्या माना जाए कि विधायक बलिदान के लिए तैयार हो गए। वे मुंह कब खोलेंगे, कब क्या बोलेंगे, इसकी कयासबाजी भी राजनीतिक हलके में चलती रही। चर्चाओं में लोगों ने उन्हें लखनऊ सपा दफ्तर तक भेज दिया था।

विधायक की पोस्ट पर करीब साठ लोगों ने कमेंट किए हैं। अधिकतर ने महाराणा प्रताप को नमन किया है। आनंद गुप्ता ने कमेंट किया कि ‘आप तो जनाधार वाले जमीनी नेता हो.. आपके लिए तो जनता किसी भी हद तक जाएगी… आपकी विकास और निर्माण पुरुष की छवि जन-जन के हृदय और मानस पटल पर सदैव अंकित रहेगी… आपका त्याग मिसाल बनेगा… आपको पार्लियामेंट में बोलते देखना चाहता हूं… ऐसे जनप्रतिनिधि को शत-शत नमन.. लव रिस्पेक्ट।

कमल किशोर गुप्ता ने कमेंट किया कि शुरूआत की बेला आन पड़ी है विधायक जी। नीतेश दुबे नामक यूजर ने पूछा कि आप कहां से लड़ेंगे डॉक्टर साहब?

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *